फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : दिवाली बाद पहले रविवार को उमड़ी ट्रेनों में भीड़, प्रयागराज एक्सप्रेस में 250 के पार रही प्रतीक्षा स

Sun, 19 Nov 2023 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। सभी रूटों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही। भीड़ का आलम ये रहा कि दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 250 को पार कर गया।
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के लिए जंक्शन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और भैयादूज मनाने के बाद पहले रविवार को प्रयागराज जंक्शन पर अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। इसका असर प्रयागराज से विभिन्न रूटों की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर दिखा। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। सभी रूटों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही। भीड़ का आलम ये रहा कि दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 250 को पार कर गया।

विज्ञापन


जंक्शन से दिल्ली रूट की ट्रेनों में रविवार को भीड़ कुछ ज्यादा ही रही। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी थ्री और एसी टू में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रही। कमोवेश यही स्थिति दिल्ली जाने वाली रीवा एक्सप्रेस की भी रही। इसके स्लीपर में 155 तो एसी टू ओर एसी थ्री में भी प्रतीक्षा सूची 30 के ऊपर रही। वहीं प्रयागराज हमसफर के थर्ड एसी में 75तो स्लीपर में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 177 पर पहुंच गया।

इस रूट की पुरुषोत्तम, शिवगंगा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल आदि ट्रेनों की सभी श्रेणियों में नो रूम रहा। इसके अलावा मुंबई, बंगलूरू, अहमदाबाद रूट की ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रही। प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस के स्लीपर में भी लंबे समय बाद प्रतीक्षा सूची 200 को पार कर गई। मेरठ जाने वाली संगम और नौचंदी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रही।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस माह दिल्ली रूट की अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। वहीं दूसरी ओर मुंबई रूट की रत्नागिरि एक्सप्रेस, मुुंबई दुरंतो, काशी एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, तुलसी, मुंबई मेल में भी इस माह कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। चेन्नई जाने वाली गंगा कावेरी, संघमित्रा एक्सप्रेस में भी अगले एक माह तक किसी भी श्रेणी में कंफर्म रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें