फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर किसान को लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर किसान को लूटा
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के कोर्रों प्राइमरी स्कूल के समीप हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के कोर्रों गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप सोमवार रात बदमाशों ने एक किसान को पीटकर लूट लिया। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंझनपुर के रामपुर मड़ूकी गांव का धमेंद्र यादव पुत्र मान सिंह किसानी करकेे परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार रात वह स्थानीय बाजार गया था। लौटते वक्त कोर्रों प्राइमरी स्कूल के समीप पीछे से आए दो बाइक से चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर करीब 67 सौ रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित की पिटाई भी की। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें