फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 01 May 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
goli
विज्ञापन
बारा थाना क्षेत्र के डांडो गांव में रविवार की रात शादी समारोह में जयमाल के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली रिश्तेदार ने ही चलाई। एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने युवक से कुछ सामान मंगवाया था। युवक ने मना किया तो उसने गोली मार दी। घटना से शादी समारोह में हाहाकार मच गया। पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकला था। घटना को लेकर यह भी चर्चा रही कि हर्ष फायरिंग में युवक की मौत हो गई लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव निवासी गुरू प्रसाद के बेटे विनय शुक्ला की शादी खीरी के रेंगा गांव निवासी सुरेश की बेटी विद्या तिवारी के साथ रविवार को तय हुई थी। शादी समारोह का आयोजन युवती के मामा हरगोविंद मिश्र के घर बारा के डांडो गांव में किया गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब साढे 11 बजे द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम हो रहा था। दुल्हन का चचेरा भाई सर्वेश कुमार (20) पुत्र रामजी स्टेज पर ही बैठा हुआ था। इसी दौरान सर्वेश को गोली मार कर दी गई। गोली सर्वेश के हाथ को चीरती हुई सीने में जा धंसी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

तमाम रिश्तेदार वहां से तुरंत निकल गए। पुलिस को बुलाया गया। सर्वेश के पिता रामजी ने तहरीर दी कि कार्यक्रम के दौरान रिश्तेदार अजय पांडेय पुत्र गंगा प्रसाद पांडेय निवासी पंडित का पुरवा गेंहरू चित्रकूट ने सर्वेश से कोई सामान मंगाया था। उसने मना किया। इसी से गुस्सा होकर उसने गोली मार दी। रामजी की तहरीर पर अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसकी तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं रहीं। पहले यह बताया गया था कि जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग हो रही थी। उसी में सर्वेश को गोली लग गई थी लेकिन इंस्पेक्टर बारा मनोज तिवारी ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना के समय जयमाल कार्यक्रम लगभग खत्म हो रहा था। उस समय हर्ष फायरिंग नहीं की जा रही थी। मामला हत्या का है, यही रिपोर्ट भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन



डांडो गांव में विनय और विद्या की शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। स्टेज पर चचेरे भाई की लाश देखकर दुल्हन की तबियत खराब हो गई थी। तमाम रिश्तेदार तुरंत शादी से चले गए थे। बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह प्रयास कर जल्दी-जल्दी शादी की तमाम रस्मों को निपटाया और रात को ही विदाई कर दी गई।

शादी में जिस सर्वेश की हत्या हुई वह विद्या का चचेरा भाई था। उसे मारने वाला अजय पांडेय भी विद्या का रिश्ते का मामा लगता है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। लड़की पक्ष के लोगों में हाहाकार मचा रहा। दुल्हन की विदाई के बाद घर के तमाम लोग शहर पोस्टमार्टम के लिए चले आए थे। घटना के बाद सर्वेश दुल्हन बनी अपनी चचेरी बहन के बगल में बैठा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मारी थी। उसकी तलाश के साथ ही उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शादी की वीडियो रिकार्डिंग भी मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें