फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम्हरौली में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Sun, 26 Nov 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली मंदरमोड़ के पास शनिवार दिन में एक युवक को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी। पुलिस के मुताबिक पड़ोस के दो परिवारों में छेड़खानी को लेकर साल भर से विवाद चल रहा है। शनिवार को घर के सामने दरवाजा खोलने के मामले में ताजा विवाद हुआ। हमलावर अतीक के गुर्गे आबिद के करीबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बम्हरौली में रहने वाले वाहिद अहमद का बेटा तनवीर अहमद (25) शनिवार दिन में गुलाटी धर्मशाला के पास पान की दुकान पर खड़ा था। उसी समय बाइक से दो हमलावर आए और उसे दो गोलियां मारीं। दोनों ही उसके पैरों में लगीं। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसके घर में सूचना दी। तनवीर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर धूमनगंज नागेश सिंह ने बताया कि तनवीर और उसके पड़ोसियों में करीब साल भर पहले छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। उस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। पिछले कुछ समय से उन्हीं पड़ोसियों के घर के सामने दरवाजा खोलने को विवाद शुरू हुआ था।
उधर, तनवीर के भाई हाशिम और तौसीफ का आरोप है कि आबिद के करीबी पड़ोसी उन लोगों से मकान बेचने को कह रहे थे। जब उन्होंने चबूतरे पर दरवाजा लगवाया तो वे झगड़ा करने लगे। तनवीर को गोली मारने वालों के खिलाफ भले ही देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी, लेकिन हमलावरों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी थी। इलाके में उन्हें दबंग माना जाता है। तनवीर के भाई के मुताबिक वह मुंबई में रहकर पढ़ाई करता है। कुछ दिन पहले इलाहाबाद आया था। छह हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें