हिसार। सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने पर गांव कैमरी के अनिल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट के रीडर ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि अनिल ने कोर्ट में जालसाजी कर बारहवीं का सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।