फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर युवकों ने मचाया कोहराम

Sat, 11 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
छेड़खानी से मना करने पर कम उम्र के तीन लड़कों ने शुक्रवार की शाम कोहराम मचा दिया। कटरा में नेतराम चौराहे से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक उन लोगों ने तीन बम पटके। कट्टा लहराते हुए उन्होंने सब्जियों के दो ठेले पलट दिए। इतना ही नहीं एक बोलेरो का शीशा भी तोड़ डाला। करीब 20 मिनट तक वे हंगामा मचाते रहे। पुलिस पहुंची तो वे भाग निकले। उनकी खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन


नेतराम चौराहे के पास स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास शुक्रवार शाम कटरा के रहने वाले अमन, ऋषभ और बंटी पहुंचे और एक युवक को बम लेकर दौड़ा लिया। हमलावर खुलेआम तमंचा लिए हुए थे। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। लड़कों ने दो-तीन बम पटके, लेकिन फटा एक ही। इसके बाद लड़कों ने किरन नाम की महिला और शुभम साहू के सब्जियों के ठेले पलट दिए। तीनों गालियां देते हुए करीब 20 मिनट तक घूमते रहे। उसी समय एक बोलेरो गाड़ी उधर से गुजरी तो लड़कों ने तमंचे की बट से उसका शीशा तोड़ दिया।

बोलरो का ड्राइवर डर के मारे वहां से भाग निकला। संयोग से वहीं पर मौजूद सिविल डिफेंस के घटना नियंत्रण अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, मार्कण्डेय राय,  भोलेश्वर उपाध्याय आदि ने तुरंत सीओ और इंस्पेक्टर कर्नलगंज को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर लड़के भाग निकले थे। वहीं रहने वाले भुक्तभोगी युवक के परिवार में तीन लड़कियां हैं। बताया जाता है कि उन्हीं से छेड़खानी को लेकर झगड़ा हुआ था। युवक ने आज दिन में हमलावरों को छेड़खानी से मना किया था। इसी के विरोध में शाम को घटना हुई। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि तीनों लड़कों के खिलाफ धारा 307 समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला आशनाई से जुड़ा है। दिन में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें