फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला स्टेनो की मौत

Tue, 25 Sep 2018 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
जिला न्यायालय में तैनात महिला स्टेनो की सोमवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अधिवक्ता पति के साथ कार्यालय जा रही थीं तभी बैरहना में पीछे से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दीं। वह सड़क पर गिरीं तो अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। उधर परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन


आशा श्रीवास्तव जिला न्यायालय में स्टेनो के पद पर तैनात थीं। उनके पति अनिल कुमार जिला न्यायालय में ही अधिवक्ता हैं। वह इंद्रपुरी कॉलोनी बैरहना में रहती थीं। रोज की तरह सोमवार सुबह 10 बजे के करीब भी आशा पति के साथ बाइक से कार्यालय जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि अभी वह बैरहना चौराहे के पास पहुंची थीं कि तभी पीछे से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होने पर आशा सड़क पर गिर गईं और तभी पीछे से आया अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पास ही स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के तीन बच्चों में बड़ी बेटी अकांक्षा की शादी गोरखपुर में हुई है। एक बेटा अभिषेक कतर में इंजीनियर है जबकि दूसरा बेटा अभिनव माता-पिता के साथ रहता था।

उधर हादसे की खबर कार्यालय पहुंची तो साथी कर्मचारी भी गमगीन हो उठे। जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एलबी पांडेय की अध्यक्षता में देर शाम हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभा में कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें