फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर के भीतर ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

Fri, 24 Apr 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ (इलाहाबाद)। रायबरेली स्थित एनटीपीसी में स्टील पहुंचाने के बाद खाली ट्रेलर लेकर लौट रहे डइवर रामनरेश यादव (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसने बुधवार रात साथ चल रहे बाकी दोनों ट्रेलरों के ड्राइवरों के साथ फाफामऊ में गद्दोपुर स्थित ढाबा में खाना खाया था। बाकी दोनों ड्राइवर तो ट्रेलर लेकर चले गए नैनी चले गए मगर रामनरेश नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह ढाबा के पास ट्रेलर में उसकी लाश मिली। उसकी हत्या किसने की? यह रहस्य बना है। शक है कि अपराधियों ने लूटपाट के इरादे से यह वारदात की। प्रतापगढ़ से उसके परिजन आ गए।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के मानधाता के सेहरूद्दीनपुर गांव निवासी रामनरेश यादव बरसों से नैनी में शेर अली के ट्रांसपोर्ट में काम करता था। शेर अली के ट्रांसपोर्ट से तीन ट्रेलर में स्टील लादकर रायबरेली में एनटीपीसी भेजा गया था। वहां से खाली ट्रेलर लेकर ड्राइवर बुधवार शाम इलाहाबाद को रवाना हुए थे। देर रात तीनों ट्रेलरों के चालकों ने फाफामऊ के पास गद्दोपुर स्थित ढाबा में भोजन किया। उसके बाद दो ड्राइवर अपने ट्रेलर लेकर नैनी चले गए लेकिन रामनरेश नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल फोन भी नहीं लग रहा था।

ट्रेलर मालिक शेर अली अपने कर्मचारियों के साथ खोजबीन में जुटे थे, इसी बीच गद्दोपुर के लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सड़क किनारे लावारिस खड़े ट्रेलर के भीतर ड्राइवर की लाश की सूचना दी। पुलिस ने जाकर देखा तो ट्रेलर के केबिन में ड्राइवर की लाश थी। उसके पेट में गोली मारी गई थी। वहां मिले कागजात और डीएल से पता चला कि मृतक रामनरेश था। हालांकि डीएल में पता तेलियरगंज शिवकुटी लिखा था। खबर पाकर ट्रांसपोर्ट मालिक तथा प्रतापगढ़ से रामनरेश के परिवार के लोग आ गए। रामनरेश के बेटे अभय की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर फाफामऊ चौकी की पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें