फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Thu, 28 Jan 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा इलाके में मंगलवार की रात रिटायर डॉक्टर के चौकीदार को बंधकर बनाकर बदमाशों ने नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने चौकीदार को असलहे दिखा मारपीट कर लहूलुहान कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सामान समेट कर भाग निकले। सुबह लूट की जानकारी होने पर डॉक्टर के भतीजे पहुंचे और कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

छोटा बघाड़ा में रहने वाले डॉ. रवि आलोक दुबे रिटायर डॉक्टर हैं। उनकी पत्नी डॉ. कमलाधर दुबे जगत तारन डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। दंपति इन दिनों बेटे के पास हैदराबाद गए हुए हैं। घर में चौकीदार राजाराम गौतम था। मंगलवार रात राजाराम घर में था। तभी आधा दर्जन असलहाधारी बदमाश घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने मारपीट कर राजाराम को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद पूरे घर को बड़े इत्मीनान से खंगाला फिर भाग निकले। 
बदमाशों के जाने के बाद राजाराम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और उसे बाहर निकाला। सूचना पाकर अल्लापुर में रहने वाले डॉक्टर के भतीजे मनीष धर आ गए। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस गार्ड से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि बदमाशों के हाथ कितने का माल लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें