स्टेनली रोड पर कमलानगर मोड़ के पास बुधवार दोपहर एक विक्रम चालक ने जमकर तांडव मचाया। शराब के नशे में धुत चालक ने पहले चेयरमैन राज्य महिला आयोग की कार में टक्कर मारकर भागा। लोगों ने दौड़ाया चालक विक्रम लेकर भागा। इस दौरान सड़क के किनारे ठेले वालों को रौंदते हुए भागा। भीड़ को पीछा करते देख चालक विक्रम छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने वहां खड़ी भीड़ को हटाया। पुलिस विक्रम को थाने ले जाने के जुगाड़ में लगी थी। विक्रम के पास जमा भीड़ भी जा चुकी थी। तभी शराब के नशे में धुत विक्रम चालक आया और वह विक्रम स्टार्ट कर भागने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो उसका पीछा कर लिया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद ब्लड बैंक के पास जब चालक को लगा कि वह पकड़ लिया जाएगा तो विक्रम छोड़कर भाग निकला। विक्रम की टक्कर से तीन ठेले वालों का काफी नुकसान हुआ है।