फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइस प्रिंसिपल को गोली मारने वाले गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
कीडगंज पुलिस और एसपी सिटी की टीम ने आखिरकार सेंट जोंस कालेज के वाइस प्रिंसिपल मेहरनोस फ्रेमजी को गोली मारने वालों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक की पूछताछ में दोनों शूटर ने बताया है कि कालेज के ही एक पूर्व कर्मचारी ने हमला कराया था। पुलिस ने मंगलवार देर तक पूर्व कर्मचारी की तलाश में दबिश देती रही।
विज्ञापन


नवाब यूसुफ रोड सिविल लाइंस के रहने वाले मेहरनोस को कुछ दिन पहले कीडगंज में बांगड़ धर्मशाला के पास पांच गोलियां मारी गई थीं। मेहरनोस ने इस मामले को संपत्ति विवाद से जोड़ते हुए मामा पर शक जताया था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज मिल गया। धूमनगंज के रहने वाले दोनों बदमाशों की शिनाख्त हो गई। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। वे बाहर भागे हुए थे। एसपी सिटी की टीम ने आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। मेहरनोस पर हमला कराने वाला उनके ही कालेज का एक पूर्व कर्मचारी निकला। उसका नाम खुलने बाद मंगलवार रात पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक उसकी लोकेशन मिल गई है। रात में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें