फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को रौंदने के बाद बेकाबू ट्रक थाने में घुसा

Sat, 28 Mar 2015 01:47 AM IST
महिला को रौंदने के बाद बेकाबू ट्रक थाने में घुसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार (ब्यूरो)। नवाबगंज चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया। सड़क पार करते समय महिला लखनऊ की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने ट्रक को दौड़ा लिया तो चालक ट्रक लेकर सीधे नवाबगंज थाने के अंदर घुस गया। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भगदेवरा गांव का उमेश कुमार उर्फ कबीर मसूरी में प्राइवेट नौकरी करता है।

उसकी पत्नी शकुंतला (35) गांव में तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहती है। मसूरी से उमेश ने पत्नी के खाते में रुपये भेजे थे। शकुंतला शुक्रवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने के बाद घर लौट रही थी। वह नवाबगंज में विक्रम से उतरी। तभी उसे गांव एक लड़का बाइक से दिख गया। वह सड़क पार कर लड़के की तरफ जा रही थी, तभी लखनऊ की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने शकुंतला को कुचल दिया। ट्रक का पहिया शकुंतला के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का लोगों ने बाइक से पीछा कर लिया। दहशत में चालक ट्रक लेकर थाने में घुस गया। हादसे की खबर शकुंतला के गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। बेटियां रोहिणी, रंजना, नीतू और बेटों मुकेश व रीतेश का बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें