फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम ट्रक ने छात्रा और युवक को कुचला

Fri, 16 Nov 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
accident - फोटो : stluciatimes.com
विज्ञापन
सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड पर बाल्मीकि चौराहे के पास गुरुवार की रात बेलगाम ट्रक ने बाइक से जा रही छात्रा को रौंद दिया। घटना के बाद ड्राइवर चलते ट्रक को छोड़कर कूद गया। अनियंत्रित ट्रक ने तकरीबन 100 मीटर दूर अंडे की दुकान पर खड़े युवक को कुचल दिया। दोनों की वहीं मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नखासकोहना के रहने वाले चुन्ने खां की बेटी सबा उर्फ गुड़िया (22) हमीदिया गर्ल्स डिग्री कालेज में बीए फाइनल की छात्रा थी। गुरुवार को गुड़िया का जन्मदिन था। वह अपने जीजा अरशद के साथ ईट आन में बिरयानी खाने के लिए आई थी। दोनों बिरयानी खाकर बाइक से लौट रहे थे। बाल्मीकि चौराहे के पास बेलगाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अरशद बाईं ओर गिरा और गुड़िया दाहिनी तरफ। ट्रक के पहिये की चपेट में आकर गुड़िया की मौके पर मौत हो गई।

ट्रक ड्राइवर ने देखा तो वह चलती गाड़ी से ही कूद गया। ट्रक वहां से तकरीबन 100 मीटर तक अनियंत्रित ढंग से चला और अंडे की दुकान पर खड़े सुनील कुमार भारतीय को कुचल दिया। राजापुर उंचवागढ़ी के रहने वाले सुनील रात में चौफटका स्थित ससुराल गए थे। वहीं से लौटते समय बाल्मीकि चौराहे के पास अंडा खाने लगे। दो लोगों की मौत से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया था। दोनों शवों को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुनील के पास से मिले मोबाइल से घर वालों को फोन किया गया। उधर, अरशद ने घर में सूचना दे दी। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें