फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीसदी महिलाओं में एनीमिया कम करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

25 फीसदी महिलाओं में एनीमिया घटाने का लक्ष्य
पोषण मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने जिले की 25 फीसदी महिलाओं में एनीमिया घटाने का लक्ष्य रखा है। इस बाबत अधीनस्थों को कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को राज्य पोषण मिशन की समीक्षा करते हुए डीएम बी एन सिंह ने कहा कि जनपद के 54 में 50 गांवों को कुपोषण मुक्त कराया जा चुका है। शेष गांवों को भी इससे छुटकारा दिलाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन गांवों में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया 25 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। 6 माह से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा लाल श्रेणी में न हो। सभी को मानकों के अनुसार पुष्टाहार दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डी के सिंह, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी आर एन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें