फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 13 Oct 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थरवई इलाके में रूदापुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक लड़के ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके परिवार में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


थरवई इलाके में रूदापुर गांव निवासी रंजय पटेल मजदूरी से परिवार का गुजारा करता है। उसे दो बेटों में बड़ा अजय कुमार पटेल (19) ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। गुरूवार दोपहर वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त अश्विनी कुमार गौड़ उर्फ सनी (20) के साथ बाइक पर सहसों के लिए रवाना हुआ था। वे दोनों सहसों-फूलपुर मार्ग पर इंटर कॉलेज के करीब पहुंचे तभी सामने से आए मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

अजय और अश्विनी सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। ग्रामीणों से खबर पाकर उन दोनों के परिवार के लोग भी आ गए। अस्पताल ले जाते समय अजय ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसआरएन में इलाज के दौरान अश्विनी ने भी दम तोड़ दिया। उधर, ग्रामीणों ने मिनी ट्रक चालक कानपुर के रिजवान को पकड़ा और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। अजय और अश्विनी की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा है तो गांव वाले भी गम में डूबे हैं। उन दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। हेलमेट लगा होता तो शायद उनकी जान बच भी बस सकती थी। इस दुर्घटना की एक वजह सड़क की बदहाली भी है। आधी सड़क की खराबी के चलते बाकी आधी सड़क पर दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें