फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा टैक्स वसूली को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर बवाल

Thu, 14 Dec 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अल्लापुर में बुधवार की रात गुंडा टैक्स की वसूली में दो गुटों में हुई वर्चस्व की जंग में जमकर बमबाजी, फायरिंग हुई। एक बाइक और दो गुमटियों को आग के हवाले कर दिया गया। इलाके में काफी देर तक अफरातफरी बनी रही। आसपास की दुकानों के शटर गिर गए। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही दोनों गुट के बदमाश भाग गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से उनके नाम पते ले लिए हैं। उनको पकड़ने के लिए देर रात दबिश दी जाती रही।
विज्ञापन


अल्लापुर में गुमटियों और ठेले वालों से गुंडा टैक्स वसूली को लेकर पिछले सप्ताह से कौशल और राहुल सोनकर के दो गुटों में वर्चस्व की जंग चली आ रही है। आसपास के लोगों ने पुलिस से गुंडा टैक्स वसूली के खिलाफ शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस की उदासीनता के कारण गुंडा टैक्स वसूलने वालों के हौसले बढ़ते चले गए।

तीन दिन पहले दोनों गुटों के बीच कुछ गुमटियों से वसूली को लेकर बवाल हुआ था। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन बुधवार दोपहर कौशल साथियों संग राहुल के घर पहुंचा और उस पर हमला बोल दिया। जिसका बदला लेने के लिए राहुल अपने साथियों को लेकर कौशल को सबक सिखाने की तैयारी में था। उसने बुधवार रात बाघंबरी गद्दी के पास कौशल और उसके साथियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बमबाजी और फायरिंग हुई। वहां एक बाइक और दो गुमटियों में आग लगा दी गई। आग और बवाल की खबर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस बल पहुंचा। करीब आधा घंटे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जल चुका था। घटना स्थल पर दोनों पक्षों में से कोई नहीं मिला है। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि  दोनों गुट के कौशल, राहुल और आठ दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें