फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को लगाया पांच लाख का चूना

Sun, 03 May 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानसरोवर सिनेमा हॉल के पास टायर की दुकान चलाने वाले अनिल कुमार को एक अखबार की वार्षिक सदस्यता के नाम पर पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। सदस्यता के 399 रुपये का चेक लेकर युवक ने उसकी स्याही को मिटा दिया और यूनियन बैंक आफ इंडिया की चौक शाखा से पांच लाख रुपये उड़ा दिए। अनिल कुमार को मामले की जानकारी एक मई को तब हुई जब उनको खाते से रुपये निकाले जाने का एसएमएस मिला। वह बैंक पहुंचे और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कोतवाली थाने में बैंक कर्मचारियों और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


एक अखबार का प्रतिनिधि बनकर युवक उनकी दुकान पर 30 अप्रैल को दिन में 11 बजे के आसपास पहुंचा था। उसने कहा था कि वह 399 रुपये जमा कर देंगे तो उनको वर्ष भर अखबार मिलेगा। अनिल कुमार ने अपने ही पेन से एकाउंटपेई चेक काटा था। रुपये निकाले जाने का एसएमएस मिलने के बाद वह बैंक पहुंचे और चेक को देखा। आरोप लगाया कि किसी केमिकल से स्याही मिटा दी गई थी।

एकाउंटपेई का निशान भी मिटा दिया गया था लेकिन वह हल्का-हल्का नजर आ रहा था। पांच लाख रुपये कैश देने से पहले बैंक कर्मचारियों ने उनको फोन तक नहीं किया गया। चेक की भी ठीक से जांच की जाती तो उससे की गई छेड़छाड़ को पकड़ा जा सकता था। अनिल टैगोर टाउन के रहने वाले हैं। एसएसआई कोतवाली सुनील दत्त राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोपों की भी जांच की जा रही है। बैंक कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें