फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओझाई के लिए गए कारोबारी की हत्या

Fri, 30 Dec 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
विज्ञापन
फूलपुर इलाके में बुधवार रात सराफा कारोबारी विजय कुमार सोनी (38) को दो लोग ओझाई के लिए बुलाकर ले गए। वह घर नहीं लौटा तो घरवाले खोजते रहे। गुरुवार शाम पुलिस को सूचना दी गई तो खोजबीन के दौरान घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर कुएं में विजय का शव मिला। शव मिलने से विजय के घर में कोहराम मच गया। हत्या की वजह को लेकर कई तरह चर्चा है। घटना से आक्रोशित घरवाले मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। रात लगभग दस बजे के बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। 
विज्ञापन


लतीफपुर निवासी सराफा कारोबारी विजय कुमार सोनी के पांच बेटियां और दो बेटे हैं। वह ओझाई भी करता था। बुधवार रात लगभग आठ बजे दो युवक आए। दोनों विजय को ओझाई के लिए अपने साथ ले गए। विजय की पत्नी और बच्चे दोनों युवकों को नहीं पहचानते थे। काफी देर बाद भी विजय नहीं लौटा तो घरवाले परेशान होने लगे। विजय का कुछ पता नहीं चला तो घरवालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी। जांच के दौरान शाम लगभग छह बजे विजय की लाश घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर एक पुराने कुएं उतराते मिली। आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या के बाद बदमाश शव को कुएं में फेंककर भाग निकले।

विजय की हत्या से पत्नी और बच्चों को गहरा सदमा लगा है। पत्नी पुष्पा ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो घरवाले और ग्रामीण भड़क गए। वे मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। घटना की जानकारी एसपी गंगापार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। रात लगभग दस बजे के बाद स्थानीय विधायक और पुलिस अफसरों से आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द हत्यारोपियेां की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन की आर्थिक मदद भी दिलाया जाएगा। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। इंस्पेक्टर फूलपुर रविंद्र यादव के मुताबिक घरवालों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है कि विजय की किन लोगों से खुन्नस थी। विजय के मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस कर रही है। 
विज्ञापन


सराफा कारोबारी विजय कुमार सोनी ने सबसे बड़ी बेटी पूजा की शादी तय की है। 28 फरवरी को बारात आनी है। वह बेटी की शादी को लेकर बहुत खुश था। उसने बड़ी धूमधाम से बेटी की शादी सपना संजोया था। लेकिन उसका यह अरमान पूरा नहीं हो सका। बेटी की डोली को कंधा देने से पहले से उसकी हत्या हो गई। पति की मौत से दु:खी पुष्पा रोते हुए बार-बार यह कह रही थी कि अब बेटी की शादी कैसे होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें