फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक गैंग के तीन और चिन्हित, जल्द होगी कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2018 11:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : SELF
विज्ञापन
अतीक गैंग के खिलाफ शासन का शिकंजा और कस गया है। गैंग में तीन और भूमाफियाओं को चिन्हित किया गया है। एक दो दिन में तीनों के खिलाफ एफआईआर कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने अतीक अहमद के जुड़े 23 लोगों को भूमाफियाओं के रूप में चिन्हित किया था। बाद में उसमें 42 लोग शामिल किए गए। इसमें कुछ अज्ञात थे। जांच में जुटी टीम को तीन और नाम पता चले हैं। उन लोगों ने तहसील के अभिलेखों में हेराफेरी कर ग्राम पंचायत की जमीनों को अपने अपने करीबियों के नाम करा लिया था। सारी जमीनें धूमनगंज और करेली से जुड़ी हुई हैं। राजस्व विभाग और करेली व धूमनगंज पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही थी।

सूत्रों के मुताबिक तीनों के खिलाफ एक दो दिन में एफआईआर दर्ज हो जाएगी। पुलिस ने सारे सुबूत जुटा लिए हैं। एसएसपी को सारे मामले की जानकारी दी गई है। इन तीन के अलावा पुलिस कई ऐसे मामलों जानकारी जुटाई है जिनका अस्तित्व ही नहीं है। ऐसे मामलों की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें