फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के वकील का घर चोरों ने खंगाला

Sat, 21 Jan 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस में सुप्रीम कोर्ट के वकील चेतन शांडिल्य के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। वकील का परिवार रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरों में सामान बिखरा था। आलमारी और बक्से खुले थे। चोरी की खबर पाकर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डॉग स्कवॉयड के साथ पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। कुछ संदिग्धों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में टीबी सप्रू मार्ग पर रहने वाले गोपाल शांडिल्य एलआईसी के रिटायर अफसर हैं। उनके बेटे चेतन शांडिल्य सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं। चेतन के ममेरे भाई की दिल्ली में शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोपाल शांडिल्य भी परिवार सहित 14 को दिल्ली चले गए। घर में ताला बंद था। मेनगेट क ा ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और घर के हर कोने को आराम से खंगाला। नगदी, जेवर समेत लाखों का सामान चोर समेट ले गए। चोरों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है उससे शक है कि उन्हें पता था कि परिवार के लोग कई दिन बाद लौटेंगे।

खोजी कुत्ता घर से निकलकर सौ मीटर जाने के बाद भटक गया। गोपाल के मुताबिक घर से कितने की चोरी हुई है यह बेटे और बहू के आने के आने पर पता चलेगा। पुलिस ने गोपाल से इस बारे में पूछताछ कि घरवालों के अलावा और कितने को लोगों को उनके छह दिन के लिए दिल्ली जाने की बात पता था। तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोपाल शांडिल्य का घर जहां पर है वहां से लोकसेवा आयोग पुलिस चौकी महज सौ मीटर और थार्नहिल पुलिस चौकी लगभग तीन सौ मीटर दूर है। इसके बाद भी चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। किसी को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा भी था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें