फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर सिर काट ले गए

Tue, 30 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार में घूरपुर इलाके में हुल्ला का पूरा गांव में मंगलवार सुबह खेत में एक युवक की सिर विहीन लाश देख लोग घबरा गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस खेत के आसपास दो भट्ठे हैं जिनके मजदूर झोपड़ी बनाकर रहते हैं मगर वे रात में बेरहमी से हुए इस कत्ल के बारे में चुप्पी साधे रहे। पुलिस को शक है कि इस हत्या में भट्ठा मजदूरों का हाथ है। देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


हुल्ला का पूरा गांव में हवाई पट्टी के बगल अरहर के खेत में मंगलवार सुबह किसी ने लाश देखी, जिसका सिर नहीं था। मारे गए शख्स के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी। वहां भीड़ लग गई। खबर पाकर घूरपुर थाने की पुलिस के साथ सीओ समरबहादुर सिंह भी पहुंच गए। मौके का निरीक्षण करने पर पुलिस को शव के निकट काफी खून पड़ा दिखा। वहां अरहर की फसल भी कुचली थी। शव के पास काले रंग के दो मोजे और कुछ दूर पर बेल्ट पड़ी थी। यह खेत दो भट्ठों के बीच है। शव से कुछ ही दूर पर एक भट्ठा के मजदूरों की झोपड़ियां हैं। पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ की लेकिन सबने यही कहा कि वे रात में घने कोहरे के बीच अपनी झोपड़ियों में सोए थे। मजदूरों ने कहा कि उन्होंने रात में किसी की चीख-पुकार भी नही सुनी थी। मगर पुलिस को शक है कि इस कत्ल में किसी मजदूर का ही हाथ है। पुलिस ने झोपड़ियों की तलाशी भी ली मगर कोई क्लू नहीं लि सका। सिर की भी काफी तलाश की गई लेकिन मिला नहीं। अलबत्ता खून के धब्बों से यह पता चल गया कि वहां से सिर किधर ले जाया गया था। सीओ ने कई सिपाहियों को इलाके में खोजबीन और छानबीन में लगा दिया है। मारे गए युवक की दाहिनी बांह पर गोदने से ओम लिखा था। इसके अलावा बायीं बांह पर गोदने से दिल बना था जिसमें सोनू और सत्या लिखा था। पुलिस मान रही है कि सत्या इस युवक की प्रेमिका हो सकती है। यह युवक कौन था? कहां का रहने वाला था? ये राज बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें