फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को शराब पिला बना ली अश्लील क्लिप

Thu, 19 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदीपुरम के एक युवक को बृहस्पतिवार शाम उसके एक दोस्त ने बहाने से बुलाया। दोस्त युवक को लेकर अल्लापुर स्थित अपने एक अन्य दोस्त के कमरे में ले गया। साजिश के तहत कमरे में युवक को दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद यौन शोषण किया और अश्लील क्लिप बना ली। क्लिप बांटने की धमकी देकर 20  हजार रुपये की डिमांड की। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद युवक घर पहुंचा तो घरवालों को देखते ही बिलखने लगा। दोस्त की करतूत जानने के बाद पीड़ित युवक को लेकर जार्जटाउन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कालिंदीपुरम के एक युवक का बलुआघाट में पुश्तैनी मकान है। वह पत्नी और बच्चों के साथ कालिंदीपुरम में रहता है। कुछ दिन पहले उसने कालिंदीपुरम का अपना मकान बेंचकर वहीं पर दूसरा मकान खरीद लिया। इस बात की जानकारी युवक के कॉलेज के दिनों के एक दोस्त को थी। जो कि मूल रूप से बांदा का रहने वाला है और यहां अल्लापुर इलाके में रहता है। बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे युवक को उसके दोस्त ने बैरहना बुलाया। युवक पहुंचा तो दोस्त ने बताया कि अल्लापुर के एक अन्य दोस्त को बेटा हुआ है। इस बात पर उसके कमरे में पार्टी है। वहीं चलना है। युवक दोस्त की बात पर विश्वास कर साथ चला गया। वहां युवक को जबरन शराब पिलाया गया। इसके बाद उसकी शर्ट उतारकर हाथ पीछे कर बांध दिया।

इसके बाद यौन शोषण करते हुए अश्लील क्लिप बना लिया। युवक दोस्तों के सामने इज्जत की दुहाई देकर गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन उसकी एक भी बात नहीं सुनी गई। युवक की अश्लील क्लिप बनाने के बाद धमकाया कि मकान बेंचे हो और तुम्हारे पास काफी रुपया है। हम लोगों को 20 हजार रुपये दे दो। वरना तुम्हारी क्लिप पत्नी और दूसरे दोस्तों बांट दी जाएगी। युवक को बुरी तरह मारने पीटने के बाद बिग बाजार के पास छोड़कर चले गए। जाते समय धमकाया कि रुपया शुक्रवार शाम तक पहुंचा देना। वरना क्लिप सबके पास पहुंच जाएगी। घर पहुंचकर युवक ने अपने साथ घटे वाकये की जानकारी घरवालों को दी। तब घरवाले पीड़ित युवक को लेकर रात में जार्जटाउन थाने पहुंचे और तहरीर दिया। जार्जटाउन के प्रभारी थानाध्यक्ष सीबी सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। अगर थाने पर तहरीर दी गई है। तो मामले की जांच कर आश्यवक  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें