फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन से कुचलकर युवक की मौत

Wed, 20 Jan 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया (इलाहाबाद)। हंडिया कस्बे में थाने से कुछ कदम की दूरी पर बेकाबू वाहन ने पैदल घर जा रहे युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव के पास पड़े कागजात से शिनाख्त कर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। हंडिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को शव दिया। 
विज्ञापन

हंडिया के महजना के रहने वाले आशाराम शुक्ला खेती करते हैं। उनके दो बेटो में नीरज शुक्ला (23) सबसे छोटा था। वह सोमवार दोपहर शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर घर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने निकला था। रात में वह हंडिया बस स्टैंड पर उतरा। वहां से पैदल ही घर की ओर जा रहा था। बस स्टैंड से सौ कदम की दूरी पर बेकाबू वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरा तो तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलते हुए भाग निकला। 
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस को शव के पास ही एक बैग मिला। जिसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड मिला। जिससे शिनाख्त के बाद घरवालों को खबर दी। घरवाले पहुंचे तो नीरज का शव देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। नीरज घर पर ही रहता था। वह काम की तलाश में था। घरवालों ने बताया कि इसी साल गर्मी में उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी अचेत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें