फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के घात से घायल महिला ने भी दम तोड़ा

Sat, 24 Mar 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
नवाबगंज के पसियापुर में 18 मार्च की रात अपने ही सगे भाई तीरथ के घात से घायल सुशीला देवी ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। कातिल मामा के वार से दो भाइयों ने घटना वाली रात ही दम तोड़ दिया था। दिन में पोस्टमार्टम के बाद शाम को फाफामऊ घाट पर सुशीला का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ कई दलों के नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवाबगंज के पसियापुर गांव में जमीन के विवाद में सुनील और अनिल की रंभा, कुल्हाड़ी और मूसल से मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मां सुशीला देवी पर भी मूसल रंभे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। सुशीला को बेहद  नाजुक अवस्था में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुशीला की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। परिवार में सिर्फ बेटी प्रियंका बची हुई है। सूचना पर वह रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गई। नवाबगंज पुलिस भी अस्पताल पहुंची। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव को फाफामऊ घाट ले जाया गया। यहां पर एडीएम, एसपी गंगापार, सीओ सोरांव, विधायक अंसार अहमद, बाबू लाल भौंरा, राम लाल सरोज आदि नेता मौजूद रहे। बेटी प्रियंका भी घाट पर पहुंची थी। सुशीला के भतीजे संजय कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा था। अधिकारी उन्हें समझा बुझाकर शांत करते रहे।

नवाबगंज हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुशीला के भाई तीरथ को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जमीन के विवाद में उसने अपनी ही सगी बहन के परिवार को खत्म कर दिया। अब सिर्फ प्रियंका बची है। गांव में अब भी इस घटना को लेकर चर्चा है। कई लोग यह मानने को तैयार नहीं है कि तीरथ अकेले ही वारदात को अंजाम दे सकता है। उनका कहना है कि इस मामले में तीरथ के साथ और लोग भी शामिल थे। पुलिस को इसकी और जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें