फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर में महिला ने किया आत्मदाह

Fri, 22 Jul 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शहर के अल्लापुर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर मीरा सोनी (28) ने घर के भीतर आत्मदाह कर लिया। उसने पति के वाराणसी जाने के बाद बच्चों को बाहर निकाला फिर दरवाजा बंदकर शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को चीरघर भेजकर बिहार में मायके वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन


अल्लापुर में हैजा अस्पताल के पास रहने वाला जीतेंद्र सोनी मजदूरी और छोटे-मोटे काम कर गुजारा करता है। घर में मां के अलावा पत्नी मीरा सोनी (28) और तीन बच्चे दीपा (5), स्वाति (4) तथा साल भर का पुत्र है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे जीतेंद्र घर में यह बताकर निकला कि वाराणसी जा रहा है। करीब बारह बजे सास के भी काम पर निकलने के बाद मीरा ने तीनों बच्चों को घर से बाहर खेलने के  लिए भेज दिया। फिर उसने दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने मीरा की चीख सुनी तो वे जुटे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस बारे में खबर पाकर अल्लापुर चौकी प्रभारी शुभनाथ साहनी भी सिपाहियों के साथ पहुंच गए।

उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो किचन में मीरा जली पड़ी मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। वाराणसी जा रहे जीतेंद्र को फोन से सूचना मिली तो हनुमानगंज में बस से उतरकर वह घर पहुंच गया। उसकी मां भी आ गई। पुलिस ने बिहार के रोहतास में मीरा के भाई से फोन पर बात की तो उसने कोई शिकायत नहीं की। रात तक मायकेवाले यहां नहीं पहुंचे थे। मीरा की सास ने पुलिस से कहा कि बहू से झगड़ा तो अक्सर होता था लेकिन इतनी सी बात पर आत्महत्या करने की बात समझ में नहीं आती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें