फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के मुंशी को गोली मारकर लूट ली स्कॉर्पियो

Sun, 25 Mar 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोरांव थाने से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने शनिवार रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। इलाहाबाद से फैजाबाद जा रहे एक वकील के मुंशी को गोली मारकर बदमाश स्कॉर्पियो लूट ले गए। चीख सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे एसआएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।     
विज्ञापन


 मूलत: फैजाबाद के रोहनी गोडवा निवासी सुनील कुमार दुबे पुत्र पारस नाथ दुबे वहीं के एक अधिवक्ता का मुंशी है। शनिवार को वह किसी परिचित को छोड़ने अपनी स्कॉपियो से इलाहाबाद आया था। रात में वह फैजाबाद लौटने लगा। अभी वह सोरांव थाने से करीब एक  किमी की दूरी पर स्थित मेवालाल इंटर कालेज के पास पहुंचा था कि तभी वहां बाइकसवार दो बदमाश आ धमके। उन्होंने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो रोक ली। सुनील ने कारण पूछा तो बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया।

जांघ में गोली लगने से सुनील लहूलुहान हो गया तो बदमाशों ने उसे स्कॉर्पियो से नीचे फेंक दिया। इसके बाद एक बदमाश स्कॉर्पियो पर सवार हुआ और फिर गाड़ी लेकर मऊआइमा की ओर भाग निकला। उसके पीछे ही उसका बाइकसवार साथी भी निकल भागा। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सुनील को दर्द से कराहते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और सुनील को सीएचसी ले गई। वहां से उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोरांव इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उसके घरवालों को सूचना दी गई है। वे इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें