फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ ने उपकेंद्र का सामान निकालकर सड़क पर फूंका

Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
24 घंटे तक बिजली नहीं मिली तो कल्याणी देवी विद्युत केंद्र से जुड़े दर्जन भर मोहल्लों के लोग भड़क गए। आक्रोशित भीड़ ने देर रात करीब दो बजे फिर से बिजली घर में तोड़फोड़ की तो वहां तैनात एसएसओ सहित तीनों कर्मचारी भाग खड़े हुए। भीड़ ने उपकेंद्र से सामान निकाला और सामने सड़क पर रखकर आग लगा दी। यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई लेकिन 100 डायल सेवा देरी से पहुंची। तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। बाद में बिजली विभाग के  अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और इस इलाके को अस्थाई रुप से करेली विद्युत उप केंद्र से जोड़ा। उसके बाद सुबह साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति हो सकी। इस इलाके में पहले डेढ़ घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई। बाद में एक घंटे के बाद आधा घंटे की कटौती करके शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति कराई गई।
विज्ञापन


बुधवार रात जाम लगा रहे लोगों को करीब नौ बजे पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 12 बजे तक सब ठीक हो जाएगा, लेकिन रात दो बजे तक बिजली नहीं मिली तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। एक के बाद एक लोग उप केंद्र पर जुटने लगे। एसएसओ अख्तर और उनका स्टाफ  भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। भीड़ का आक्रोश बढ़ता गया। माहौल भांप कर एसएसओ और उनका स्टाफ खिसक लिया। उसी समय भीड़ ने उप केंद्र के अंदर से एक-एक करके मेज, कुर्सी, शिकायत रजिस्टर, लॉग बुक, सीलिंग फेन, कूलर, एसएसओ का चश्मा, हेलमेट बाहर निकाला और सड़क पर रख कर आग लगा दी। इस सूचना पर 100 डायल सेवा की गाड़ी पहुंची तो लोग भाग गए।

एसएसओ मोहम्मद अख्तर ने बताया कि  सुबह साढ़े चार बजे करेली उप केंद्र से इस इलाके को जोड़ा गया। उसके बाद करेली और कल्याण देवी सब स्टेशन के इलाकों में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति कराई गई। शाम छह बजे कल्याणी सब स्टेशन को पावर लाइन से जोड़ दिया गया है। रीवा रोड और मिंटो पार्क स्टेशनों से कल्याणी उप केंद्र तक विद्युत आपूर्ति कराने के लिए फाल्ट सही करने में इंजीनियर लगे हुए थे। देर रात या शुक्रवार सुबह तक फाल्ट सही होने पर कल्याणी देवी उप केंद्र से जुड़े दरियाबाद, अटाला, मीरापुर, मेहरुनगर, सदियापुर,  गोल पाक चौराहा, हर्षवर्द्ध्रन नगर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर, पटेलनगर, अतरसुइया के लोगों को बिजली की व्यवस्थित हो सकेगी।
विज्ञापन



बुधवार रात से करेगा बाग पंपिंग स्टेशन ठप होने के कारण आधे शहर में पानी का संकट खड़ा हो गया। पुराने घर के अधिकांश मोहल्लों में पानी की आपूर्ति इसी पंपिंग स्टेशन से कराई जाती है। लो वोल्टेज की समस्या के कारण यहां के सभी पंप बंद रहे। हर घंटे, आधा घंटे को बिजली गुल होती रही, जब भी बिजली आई और पंप चलाने की कोशिश की तो लो वोल्टेज की समस्या आड़े आई। पंप हाउस प्रभारी ने करेलीू और करेला बाग विद्युत स्टेशन से जानकारी की तो पता चला कि वोल्टेज कम होने के कारण पंप नहीं चल रहे हैं। साथ में यहां के करीब दर्जन भर मोहल्लों में बिजली का संकट भी बना रहा। करेला बाग में यमुना नदी के जल को साफ कराकर पंप के माध्यम से पुराने शहर में पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। यहां से पानी की सप्लाई किए जाने की वजह से अधिकारियों का जोर रहता है कि बिजली पर्याप्त मिले लेकिन बुधवार की रात तीन स्थानों पर बिजली की अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया।  जिसके कारण शहर की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। रोस्टर के अनुसार सभी इलाकों को बिजली दिए जाने के कारण पंप हाउस की पंप नहीं चल सकीं और गुरुवार को भीषण गर्मी में पानी का संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें