फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर ने सवा लाख की बाइक के वसूले साढ़े पांच लाख

Sat, 27 Aug 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जार्जटाउन इलाके में एक सूदखोर ने कारोबारी के बेटे को लोन पर बाइक दिलाई और समय से किश्त न जमा करने के नाम पर रोज उससे वसूली की। इस तरह सवा लाख की बाइक के बदले सूदखोर ने करीब साढ़े पांच लाख तक रुपये तक वसूल लिए। छात्र को क्लैट में दाखिले के लिए घर से मिले 50 हजार रुपये भी गगन के पास चले गए। दाखिला न होने पर छात्र के घरवालों को पूरे मामले की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


अल्लापुर के रहने वाले राजेश शुक्ला की गारमेंट्स की दुकान है। उनके बेटे कार्तिकेय को गगन कपूर नामक युवक ने नई पल्सर दो सौ बीस सीसी बाइक 28 सौ रुपये मासिक किश्त पर दिला दी। कुछ दिन बाद गगन ने कार्तिकेय को बताया कि वह समय पर किश्त नहीं दे रहा है। इससे ब्याज की रकम बढ़ती जा रही है। वह छात्र से प्रतिदिन सात सौ से एक हजार रुपये वसूलने लगा। सूदखोर के चंगुल में फंसा कार्तिकेय किसी तरह उसे रकम देता रहा।

कुछ दिन पहले कार्तिकेय क ो क्लैट में दाखिले के लिए घर से 50 हजार रुपये मिले लेकिन उसने फीस जमा करने के बजाय रकम गगन को दे दी। तब घरवालों तक बात पहुंची। पता चला कि लगभग साढ़े पांच लाख रुपये ब्याज के नाम पर वसूले जा चुके हैं। घरवालों ने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी। जार्जटाउन पुलिस गगन कपूर के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें