फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस खिलाड़ी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड किया

Thu, 01 Feb 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Facebook
विज्ञापन
अल्लापुर में रहने वाली एक राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी से दोस्ती कर एक युवक ने पहले नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया फिर उसके साथ रेप किया। उसकी आपत्तिजनक फोटो भी फेसबुक पर अपलोड कर दी। इतना ही नहीं फर्जी कागजात और दस्तखत से शादी के कागजात बनवाए और ब्लैकमेल कर शादी कर ली। जब उसने घरवालों से 25 लाख दहेज मांगा तो उनके होश उड़ गए। युवती ने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो के वायरल होने के डर की वजह से घरवालों को कुछ नहीं बताया था। अब पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


अल्लापुर में रहने वाली एक युवती लॉन टेनिस की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। 2016 में उसने राष्ट्रीय स्तर की एक प्रतियोगिता भी जीती थी। 2009 में भुक्तभोगी युवती की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से गोविंदपुर में रहने वाले मयंक सिंह से हुई। आरोप है कि 2010 में मयंक ने युवती को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो ले लिया। इसके बाद उन्हीं वीडियो और फोटोग्राफ के सहारे लगातार रेप करता रहा। इसके बाद उसने ब्लैकमेल कर युवती से रुपये लेने लगा। 2015 में मयंक सिंह ने युवती की कुछ फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए और धमकाते हुए उससे फर्जी कागजातों के सहारे शादी कर ली।

इसके बाद युवती ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती तो उसे काफी पैसा मिला। अब वह खुलकर सामने आ गया और युवती से 25 लाख रुपये मांगे। युवती ने पैसे देने से मना किया तो उसकी फोटो और वीडियो तमाम परिचितों को व्हाट्सएप पर भेजना शुरू कर दिया। इसके बाद घरवालों को पता चला। युवती ने रोते हुए बताया कि ब्लैकमेलिंग के कारण वह चुप थी। उसने कॅरियर खराब करने की धमकी दी थी। युवती के पिता ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पता लगाया। पता चला कि उसने युवती के पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर शादी की थी। एसओ जार्जटाउन संतोष शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती ने भी युवक के खिलाफ बयान दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें