फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पुल पर बेकाबू ट्रक ने दंपति को कुचला, मौत

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नए यमुना पुल पर टोल प्लाजा के पास शनिवार दोपहर बेकाबू ट्रक बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। बाइक में जबरदस्त टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे। नैनी पुलिस की मदद से घायल दंपति को एसआरएन लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपति के मौत की खबर से खलबली मच गई। अनहोनी की खबर पाकर घरवाले और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। 
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला गांव के जयंती लाल (48) हेड पोस्ट ऑफिस सिविल लाइंस में डाक सहायक के पद पर तैनात थे। वह ऑल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन के सदस्य भी थे। शनिवार को छुट्टी होने के चलते वह पत्नी गुड्डी देवी (45) के साथ डॉक्टर के यहां आए थे। वहां से बहन के घर अल्लापुर चले गए। दोपहर में लगभग साढ़े तीन बजे बाइक से पत्नी के साथ घर लौट रहे थे।

टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रक ने पीछे से जयंती लाल की बाइक में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में पति-पत्नी बाइक से छिटक कर सड़क पर गिरे और गंभीर से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुुंचे तो दंपति खून से लथपथ तड़प रहे थे। दुर्घटना की खबर पाकर इंस्पेक्टर नैनी रामसूरत सोनकर पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को एसआरएन ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने अनहोनी की घरवालों को दी तो कोहराम मच गया। रोते बिखलते घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मां-बाप की एक साथ मौत से दोनों बेटों गुड्डू, बबलू और बेटियों पूजा और मोना का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंसू नहीं थम रहे थे। 
विज्ञापन


डाककर्मी जयंती लाल के मौत की खबर सुनकर सबसे पहले हंडिया के रहने वाले उनके मामा राम प्रताप एसआरएन अस्पताल पहुंचे। रिटायर डाककर्मी रामप्रताप ने बताया कि जयंती लाल का आज ही सिविल लाइंस मुख्य डाकघर से कचहरी डाकघर में तबादला हुआ था। जयंती लाल के मौत की जानकारी होने पर उनके कार्यालय के साथी भी पहुंच गए। वे साथी की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें