फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की कार में लगी आग, यूपी-100 डायल के पुलिसकर्मियों ने बुझाया

Thu, 24 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
100 डायल के वाहनों ने गश्त की शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस के यूपी-100 डायल सेवा का बुधवार को आईजी जोन डॉ.केएसपी कुमार ने रेस्पांस टाइम चेक किया। इस दौरान अब तक आई शिकायतों पर की गई कार्रवाई और कमियों की समीक्षा की। उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों का भौतिक परीक्षण किया गया। आईजी ने एमसीआर में नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों और यूपी-100 सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बुधवार को तीन प्रमुख सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


बुधवार रात लगभग साढ़े सात बजे बहरिया के महपुरा गांव से अमित कुमार ने सूचना दिया कि बारात द्वारचार के लिए जा रही थी। इसी दौरान दूल्हे की कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर पीआरवी-115 तत्काल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की सहायत से आग पर काबू पाया गया। दूल्हे समेत सभी बाराती सुरक्षित हैं। दोपहर में बमरौली इलाके में दो बाइक की टक्कर की सूचना निखिल कुमार ने दी। पीआरवी-87 दस मिनट के अंदर मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा छेदीलाल ने कीडगंज में दुर्घटना की सूचना दी। पीआरवी-95 ने तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बक्शी मोढ़ा इलाके में साढ़े सात बजे कॉलर सूरज पटेल ने ट्रक और बाइक में टक्कर की सूचना दी। पीआरवी-116 15 मिनट में मौके पर पहुंची। घायलों को कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें