फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस में घुसकर छात्रनेता ने की फायरिंग

Fri, 11 Sep 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में पीवीआर के पास बागेश्वरी प्रिंटिंग प्रेस में बृहस्पतिवार रात एक छात्रनेता ने होर्डिंग न बनाए जाने से नाराज होकर फायरिंग कर दिया। कार से आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचे छात्रनेता ने प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों से गाली गलौज की और धमकी देते हुए पिस्टल से फायर कर दिया। फायरिंग के बाद छात्रनेता साथियों के साथ कार से भाग निकला। सिविल लाइंस पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निक ले थे। प्रेस के सीसीटीवी फुटेज में दबंग छात्रनेता की करतूत कैद  हो गई है।
विज्ञापन


झूंसी के रोहित गौड़ का सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर गली में बागेश्वरी के नाम से प्रिंटिंग प्रेस है। रात में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी अपने काम में मशगूल थे। तभी कार से आधा दर्जन युवक पहुंचे। अंदर घुसते ही कर्मचारियों से होर्डिंग, बैनर बनाने के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने इस बारे में मालिक रोहित गौड़ से पूछने को कहा। इस बात से छात्रनेता भड़क गया। वह प्रेस के अंदर घुस कर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर पिस्टल निकाल लिया और फायर कर दिया। फायरिंग करने के बाद वह धमकी देते हुए भाग निकला।

फायरिंग के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर जा चुके थे। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई। सिविल लाइंस पुलिस ने प्रेस के अंदर लगे फुटेज को खंगाला तो हमलावर छात्रनेता पिस्टल लहराते हुए नजर आया है। रोहित के मुताबिक आरोपी छात्रनेता प्रवीण सिंह यादव उर्फ राहुल ने तीन दिन पहले होर्डिंग,बैनर बनाने का आर्डर दिया था। लेकिन एडवांस नहीं दिया था। इसके बाद भी वह बार-बार होर्डिंग बनवाने की धमकी देता था। इसी खुन्नस में उसने हमला किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरेापी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें