फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की कार से उचक्कों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख रुपये

Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
money
विज्ञापन
लखनऊ से कारोबार के सिलसिले में एक व्यापारी की कार से उचक्कों ने साढ़े तीन लाख रुपये उड़ा दिए। शातिरों ने कारोबारी की कार का पिछला पहिया पंचर कर दिया। जब वह कार का गेट खोलकर नीचे उतरे और पीछे जाकर पहिया देखने लगे, इसी बीच उचक्के आगे की सीट का दरवाजा खोलकर रुपये से बैग लेकर चंपत हो गए। कारोबारी जब पंचर बनवाने लगे तो उनकी नजर बैग पर गई। रकम गायब होने की सूचना पर शिवकुटी पुलिस को दी। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है। 
विज्ञापन


लखनऊ में वजीरगंज के मोहित केशरवानी व्यापारी हैं। वह सोमवार क ो लखनऊ से अपनी कार से इलाहाबाद कारोबार के संबंध में आए थे। तेलियरगंज पेट्रोल पंप के पास कार खड़ी कर दुकान के अंदर नाश्ता करने गए। दस मिनट बाद लौटे तभी एक युवक आया और कार का दरवाजा खटखटा कर बताया कि पिछला टायर पंचर है। मोहित नीचे उतर गए। वह पीछे झुककर पहिया चेक करने लगे।

आगे की सीट पर रखा बैग शातिर ने दरवाजा खोलकर पार कर दिया। मोहित कार पंचर बनवाने लगे। कुछ देर बाद उन्हें ध्यान आया तो देखा कि बैग गायब है। कारोबारी ने मिस्त्री से पूछा लेकिन बैग का पता नहीं चला। चौकी प्रभारी एसके चौरसिया ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने में दो से तीन बदमाश रहे होंगे। कुछ जानकारी मिली है। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें