फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवक को मारी गोली

Sun, 02 Jul 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दारागंज थाना क्षेत्र में बड़ी कोठी मुहल्ले में शनिवार की शाम एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुहल्ले के ही एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह फरार है। घटना का स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। दोनों के बीच कुछ दिन पहले झगड़े की बात सामने आई है।
विज्ञापन


बड़ी कोठी दारागंज निवासी सुभाष साहू आबकारी मुख्यालय में संविदा पर नौकरी करता है। शनिवार की शाम वह घर के पास खड़ा था। उसी समय मुहल्ले का नीरज मिश्रा दो लोगों के साथ आया और सुभाष को बुलाकर आगे ले गया। वह काफी देर तक तेज तेज आवाज में बात करता रहा। इसके बाद उसने तमंचे से सुभाष को गोली मार दी। सुभाष का भाई बबलू सब देख रहा था। भाई को गोली लगी तो वह हक्का बक्का रह गया।

वह दौड़कर सुभाष के पास पहुंचा लेकिन वह लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस को सूचना देकर सुभाष को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली रीढ़ की हड्डी में फंसने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बबलू ने बताया कि नीरज मिश्रा आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। वह पहले भी सुभाष से झगड़ा कर चुका है। आज दोनों में क्या बात हुई, वह नहीं जानता। इंस्पेक्टर दारागंज ने बताया कि नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी गई। वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें