फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोसेफ कालेज के वाइस प्रिंसिपल की गिरफ्तारी को आज भी ताबड़तोड़ हुई छापामारी

Tue, 16 May 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सेंट जोसेफ कालेज के छात्र सेवरन टेरेंस जुडलारिव की आंख फोड़ने के आरोपी वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार को भी पुलिस की चार टीमों ने शहर के दर्जन भर स्थानों पर छापामारी की। कालेज परिसर में भी आधा दर्जन शिक्षकों के यहां छापामारी हुई और उनके घरों की तलाशी ली गई। उनके करीबी कुछ  शिक्षक और कर्मचारियों से भी कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस की ओर से आज की गई सख्ती के कारण कालेज परिसर में हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी मनोज तिवारी ने कालेज प्रशासन से सीटी फुटेज मांगे तो प्रभारी प्रिंसिपल हड़बड़ा गए और कहा कि उनके यहां तो सिर्फ पांच दिन के फु टेज की ही रिकार्डिंग रहती है।
विज्ञापन


वाइस प्रिंसिपल की  गिरफ्तारी के लिए अशोक नगर और जार्ज टाउन स्थित चार मकान और एक गेस्ट हाउस में भी दबिश डाली  गई। सिविल लाइंस स्थित क्रिश्चियन कालोनी के एक मकान में भी दबिश डाली  लेकिन वहां नहीं मिले। उनके पैत्रिक गांव मैंगलुरु के लिए भी पुलिस टीम एक इंस्पेक्टर के साथ रवाना हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार और  सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ गया है। सोमवार को आरोपी वाइस प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित के वकील प्रदीप श्रीवास्तव, अभिभावक एकता समिति के विजय गुप्ता सहित दर्जन भर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिले। इन सभी को एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मनोहर दास क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के चिकित्सकों ने डाक्टरी परीक्षण में सेवरन की एक आंख का पर्दा फटने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने लखनऊ के प्रकाश नेत्रालय की रिपोर्ट को सही बताते हुए हायर सेंटर में इलाज कराने की सलाह दी । कालेज परिसर में डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला, डीआईओएस कोमल यादव और अपर उप जिलाधिकारी रिक्खी जायसवाल ने कालेज में शिक्षक और अन्य स्टाफ के बयान लिए। इन सभी ने घटना को एक्सीडेंटल बताया है। उन्होंने पीड़ित छात्र के घर जाकर बयान लिए।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने कहा कि वाइस प्रिंसिपल आए दिन किसी न किसी बात पर छात्रों की बेरहमी से पिटाई करते हैं। ऐसा उनके एक नहीं बल्कि अधिकांश छात्रों के साथ करते हैं। यह कमेटी मंगलवार या फिर बुधवार को रिपोर्ट सौंप देगी। थाना प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि कालेज प्रशासन ने सीसी फुटेज नहीं दिए हैं। ऐसे में सीसी फुटेज के लिए कालेज से कंप्यूटर लिया जाएगा। जिसकी हिस्ट्री निकलवाने के लिए कंप्यूटर को साइबर एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। सीसी फुटेज से ही स्पष्ट होगा कि किस तरह घटनाक्रम हुआ था। इस सीसी फुटेज से पुलिस को विवेचना में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें