फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टवेरा से कुचलकर बालक की मौत, हंगामा

Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर सोरांव में शिवपुर के पास सड़क पार कर रहे आठ साल के बालक को बेकाबू टवेरा ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चालक टवेरा लेकर फाफामऊ की तरफ भाग निकला। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। उधर से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव किया। बवाल की सूचना पर सोरांव, नवाबगंज और शिवकुटी पुलिस के साथ अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। लगभग दो घंटे बाद जाम खुला तो राजमार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन


हथिगहा में मेड़ई का पूरा निवासी रामनेवाज बिंद की शिवपुर चौराहे पर साइकिल पंक्चर की दुकान है। उनके तीन बेटियों और दो बेटों में चौथे नंबर का करन बिंद (8) सुबह दुकान पर आया था। दोपहर लगभग 12 बजे वह सड़क पार कर घर जा रहा था। इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पार करते समय लखनऊ से इलाहाबाद की ओर जा रही बेकाबू टवेरा ने किशोर को कुचल दिया। टक्कर के बाद करन सड़क पर गिरा तो टवेरा उसे कुचलते हुए गुजर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो करन का खून से लथपथ शव पड़ा था। बच्चे की मौत से स्थानीय लोग भड़क गए। शव सड़क पर रखकर आवागमन ठप कर दिया। खबर पाकर आसपास के थानों के साथ सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम सोरांव ने किसी तरह समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करन की मौत से उसकी मां और पिता रामनेवाज का रोकर बुरा हाल है। आंखों के सामने बेटे की मौत देखने के चलते वह बदहवास से हैं। एक महीने बाद रामनेवाज की बड़ी बेटी की शादी है। घरवाले उसी तैयारी में लगे हैं लेकिन उससे पहले दुर्घटना में बेटे की मौत से घरवालों को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें