फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को टेंपो में खींचकर गैंगरेप

Sun, 14 Aug 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
उतरांव इलाके में 11 वीं की छात्रा को टेंपो में खींचकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। छात्रा आरोपियों के चंगुल से भागकर फूलपुर में अपनी मौसी के घर पहुंच गई। परिजन पीड़िता को लेकर उतरांव थाने गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अफसरों से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा लिखकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन


उतरांव में एक किसान की सत्रह वर्षीय बेटी 11 वीं की छात्रा है। 8 अगस्त को दोपहर वह घर से बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि तभी पड़ोस का अजय प्रताप पटेल आया और उसे दबोच लिया। छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया। अजय ने तीन साथियों शशांक शेखर, विभूति शेखर और मनीष के साथ मिलकर उसे टेंपो में अगवा कर लिया। आरोप है कि चारों ने चलती टेंपो में उसके साथ गैंगरेप किया। सहसों में टेंपो के पास एक बोलेरो आकर रुकी।

चारों आरोपी टेंपो से उतरकर बोलेरो में बैठे युवकों के पास पहुंचे और उनसे रुपये लेने लगे। इसी बीच मौका पाकर छात्रा उतकर भाग निकली। वह अपनी मौसी के घर फूलपुर पहुंच गई। उधर छात्रा को खोजते हुए परिजन भी मौसी के घर पहुंचे। उसे लेकर उतरांव थाने गए। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब शिकायत पुलिस अफसरों से की गई। इसके बाद उतरांव पुलिस ने अजय, मनीष और दो सगे भाइयों शशांक शेखर, विभूति शेखर के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा लिखा। एक आरोपी अजय गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उतरांव अभय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। फिलहाल केस लिखकर एक आरोपी मुख्य आरोपी अजय प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें