फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार में नाकाम युवक ने किशोरी को पीटा

Tue, 05 Dec 2017 11:07 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में रविवार शाम दुराचार में नाकाम दरिंदे ने किशोरी को बेहरमी से पीट दिया। तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी रविवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि जैसे ही वह अरहर के खेत में घुसी इसी दौरान पहले से मौजूद पड़ोसी युवक दबोच कर उसके साथ मनमानी करने लगा। युवक के चंगुल में फंसी किशोरी आबरू बचाते हुए चीख पड़ी।

किशोरी की चीख सुन आस-पास खेत में मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख दुराचार में नाकाम युवक ने किशोरी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि सोमवार का वह तहरीर लेकर थाने पहुंची। तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें