फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमसराय में कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 25 Nov 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर के सुलेमसराय बाजार में बृहस्पतिवार आधी रात युवा सराफा कारोबारी प्रिंस वर्मा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर पुलिस पहुंची और युवक उसे एसआरएन अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वक्त युवक नशे में था। परिवार के लोगों का कहना है कि आर्थिक परेशानी तथा नशे की लत के चलते उसने परेशान होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


सुलेमसराय में जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने रवींद्र वर्मा उर्फ प्रिंस (28) ने घर में ही सराफा की दुकान खोले था। वह नौ भाइयों में आठवें नंबर पर था। अभी उसका ब्याह नहीं हुआ था। सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्रा के मुताबिक, बृहस्पतिवार आधी रात प्रिंस घर लौटा तो शराब के नशे में धुत था। भाइयों से उसकी कहासुनी हुई। फिर वह कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन उधर गए तो प्रिंस खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही तमंचा पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर पुलिस पहुंची। प्रिंस को उठाकर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ के मुताबिक, भाई सतीश ने बताया कि प्रिंस नशे का लती हो गया था। वह सराफा दुकान चलाने के साथ ही एलएलबी भी करने की बात कहता था। इधर दुकान सही नहीं चलने की वजह से उसे आर्थिक दिक्कत हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें