फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूको बैंक के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
UCO bank
विज्ञापन
यूको बैंक में करोड़ों की चोरी के मामले में गुरुवार को यूको बैंक के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एक ग्राहक ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। उनके आदेश पर सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरी ओर सुभाष चौराहे से लेकर बैंक तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को कहीं कोई संदिग्ध गाड़ी नजर नहीं आई। अब डीआरएम आफिस तथा रेलवे के अन्य कार्यालयों से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। एसएसपी की ओर से रेलवे को गुरुवार को लेटर जारी किया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में पत्रिका मार्ग पर पुष्पक अपार्टमेंट में रहने वाले अनुपम मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि यूको बैंक में तीन सौ से अधिक लॉकर होने के बाद भी बैंक मैनेजर ने रात में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रखा था। गार्ड न होने के कारण चोरों ने बैंक में इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया। आरोप लगाया है कि इस मामले में बैंक की मिलीभगत है। उन्होंने धारा 406 (अमानत में खयानत) के तहत मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर दो दिन तक तमाम फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि चोर नवाब यूसुफ रोड की ओर से आए होंगे। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि चोर अगर सुभाष चौराहे से नहीं आए तो यही रास्ता उन्होंने अपनाया होगा। रेलवे को चिट्ठी जारी कर फुटेज मांगी गई है। शुक्रवार को फुटेज मिल जाएगी तो काफी कुछ जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें