फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हंगामा

Thu, 05 Apr 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई, चंद्रशेखर आजाद पार्क में मुफ्त प्रवेश समेत 11 सूत्रीय मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन और जमकर हंगामा किया। डीएम आवास परिसर में घुसकर कार्यकर्ताओं ने गेट बंद कर दिया। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। लाठीचार्ज तथा भगदड़ में कई लोगों को चोट भी लगी है। इससे नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देश पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएमपी डिग्री कालेज के पास भी हंगामा किया तथा तोड़फोड़ की। एक बस पर उन्होंने पत्थरबाजी की, जिसके शीशे टूट गए। कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा युवजन सभा के बैनर तले आनंद अस्पताल के पास कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। वहां से जुलूस बनाकर वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने उन्हें डीएम आवास की तरफ बढ़ने से रोका लेकिन वे भीतर घुस गए। वे डीएम से सीधे वार्ता करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई। इसी दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डीएम आवास के मुख्य परिसर में घुस गए। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस और आरएएफ के जवानों ने उन्हें दौड़ा लिया। उन्होंने लाठी भी भांजी। इससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

आंदोलनरत कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज तथा जेल भेजे जाने पर सपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने वाली कार्रवाई बताया। सपा के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, विनोद चंद्र दुबे, दान बहादुर मधुर, धीरेंद्र यादव आदि ने पुलिस लाइन में हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


हिरासत में संदीप यादव के अलावा, सबिहामोहानी, आशुतोष तिवारी, रक्षामंत्री यादव, सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष ऋषभ सिंह यादव, अवधेश यादव, भूपेंद्र सिंह बागी, ऋषभ यादव लल्ला, यादवेंद्र सिंह, अरुण यादव, अविनाश विद्यार्थी, रश्मि सिंह, नेहा यादव, अभिषेक पांडेय, मुन्ना पाल, श्याम अचल यादव, बब्लू रावत, विजय यादव, राजवीर यादव, धीरेंद्र सोनकर, सौरभ देव, विजय कांत, शशांक सोनकर, सौरभ यादव, शैलेश यादव, सागर निषाद, शैलेंद्र सिंह, मुसीर अहमद, राजेश यादव, दीपेश कुशवाहा को लिया गया है।
विज्ञापन


प्रमुख मुद्दे
0 डॉ.आंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ करने वाले गिरफ्तार किए जाएं
0 अवैध बालू खनन तथा इसमें हो रहे जानलेवा हमलों पर लगे अंकुश
0 कानून व्यवस्था बहाल की जाए तथा अपराधी जेल भेजे जाएं
0 बजट कटौती से 17 लाख छात्रों की रुकी छात्रवृत्ति, बढ़ाई जाए बजट
0 चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रवेश शुल्क खत्म किया जाए
0 नए यमुना पुल पर बड़े वाहनों का प्रवेश रोका जाए
0 खोदी गई सड़कों की मरम्मत की जाए। विकास योजनाबद्ध तरीके से हो
0 सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पटरी दुकानदारों को उजाड़ा न जाए
0 छुट्टा जानवरों से लोगों तथा किसानों को निजात दिलाई जाए
0 कुंभ के मद्देनजर नदियों के किनारे शौचालय का निर्माण अभी से हो
0 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद किया जाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें