फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हरदोई में सड़क हादसे में मौत के बाद घर पर पसरा सन्नाटा, मोहल्ले वाले भी घटना से स्तब्ध

Wed, 11 Nov 2026 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हरदोई जिले के सांडी में हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के धूमनगंज नीमसराय इलाके में रहने वाले सौरभ उपाध्याय और उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद हुए हादसे की खबर जब घर पर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद धूमनगंज स्थित सौरभ उपाध्याय के घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी में हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के धूमनगंज नीमसराय इलाके में रहने वाले सौरभ उपाध्याय और उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद हुए हादसे की खबर जब घर पर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की खबर सुनकर मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन





सौरभ उपाध्याय एक सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते थे और नोएडा में परिवार समेत रहते थे। छठ पूजा और भैया दूज पर्व के लिए वह पत्नी मेनका, दो बेटों शिवओम और व्योम उपाध्याय के साथ बुधवार को नोएडा से प्रयागराज जाने को निकले थे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सौरभ और मेनका की मौके पर ही मौत हो गई। शिवओम ने सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और व्योम ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी मेनका और बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
घटना की सूचना सबसे पहले चाचा राम इकबाल उपाध्याय के पास दोपहर करीब दो बजे आई। उन्होंने सौरभ उपाध्याय की दोनों बहनों को इसकी जानकारी दी।  एक बहन प्रयागराज के प्रीतम नगर में ही रहती है और दूसरी वाराणसी में रहती हैं। पड़ोसियों के मुताबिक सौरभ के माता-पिता को तबीयत ज्यादा खराब होने के डर से उन्हें घटना की जानकारी देर शाम तक नहीं दी गई। सौरभ ने मनौरी स्थित केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की थी। उनकी पत्ननी मेनका लखनऊ की रहने वाली थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें