फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शियाट्स बवाल: राजनैतिक दबाव में पुलिस

Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेटी की कार से आए थे बदमाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शियाट्स में बुधवार सरेशाम हुई गुंडागर्दी की घटना ने सियासी गलियारे में भी खलबली मच दी है। सत्ता पक्ष से जुड़े पूर्व सांसद एवं कानपुर कैंट से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद का नाम आरोपियों की सूची में शामिल होने से पुलिस दबाव में नजर आ रही है। पुलिस ने पूर्व सांसद के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन कार्रवाई के मामले में बैकफुट पर है। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया लेकि न पूर्व सांसद समेत अन्य अरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, जिले के कप्तान शलभ माथुर साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। पहला सवाल- दो अरोपी गिरफ्तार हुए तो पूर्व सांसद समेत अन्य की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन

एसएसपी- अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मामले की जांच कर सुबूत जुटाया जा रहा है। जिनके खिलाफ सुबूत मिलेगा, उन पर खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दूसरा सवाल- सीसीटीवी फुटेज में घटना साफ नजर आ रही है, फिर भी गिरफ्तारी नहीं।
एसएसपी- सीसीटीवी फुटेज के साथ कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

तीसरा सवाल-डकैती के मामले में गिरफ्तारी आवश्यक  ।
एसएसपी- जो तहरीर मिली है उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज की जांच में डकैती की पुष्टि होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
चौथा सवाल- पुलिस पर राजनैतिक दबाव में काम का आरोप लग रहा है।
एसएसपी- पुलिस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसके खिलाफ भी सबूत मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
पांचवां सवाल- पीआरओ को अब भी मिल रही धमकी
एसएसपी- कैंपस में पुलिस तैनात है। उन्हें सुरक्षा भी दी गई है। अगर फिर भी धमकी मिल रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
  शियाट्स बवाल में अतीक अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कई संगठन उनके समर्थन में आ गए हैं। समाजवार्दी पार्टी यूथ ब्रिगेड की बैठक में महानगर उपाध्यक्ष शाहिद अली राजू ने इसे विरोधियों की साजिश बताया। उनका आरोप है कि अतीक अहमद के  कानपुर में कैंट विधानसभा से टिकट मिलने के बाद से विरोधियों में खलबली मची है। विरोधियों ने षडयंत्र के तहत उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि सीसीटीवी फुटेज में वे कहीं भी मारपीट, धमकी देते नजर नहीं आ रहे हैं। बैठक में आकिब जावेद, ओसामा, इम्तियाज, मुन्ना, अनस, रेहान आदि मौजूद रहे।
दलित एवं अल्पसंख्यक विकास मिशन के  सचिव मोहम्मद अली ने बैठक कर पूर्व सांसद अतीक अहमद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। मोहम्मद अली ने इसे साजिश बताया और कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो शियाट्स प्रशासन की मिलीभगत की बात सामने आ जाएगी। साथ ही शियाट्स के पीआरओ रमाकांत दूबे को तत्काल पद से हटाने की मांग की। बैठक में नफीस अहमद, मोहम्मद शुएब, अशोक सचान, मोहम्मद फैजी समेत तमाम उपस्थित रहे। शाम को सुभाष चौराहे पर युवाओं ने प्रदर्शन कर पूर्व सांसद के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की। 

शियाट्स में बलवा के तीसरे दिन भी पुलिस का पहरा रहा। परिसर में पीएसी तैनात है। वहीं घटना को लेकर विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों में अब भी दहशत है हालांकि शुक्रवार को माहौल शांतिपूर्ण रहा और विवि में कक्षाएं भी चलीं। विवि के पीआरओ रमाकान्त दुबे व मनोज जैकब के आवास पर पुलिस तैनात है। उन्हें पुलिस की सुरक्षा भी दी गई है। उधर, ज्युडिशियल एडवोकेट्स एसोसिएशन इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में में प्रति कुलपति प्रशासन से मुलाकात कर अराजकता फैलाए जाने की निंदा की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें