फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लोगों से 12.75 लाख रुपये की ठगी

Wed, 18 Nov 2026 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात लोगों से 12.75 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे के डीआरएम कार्यालय में तैनात रतन सिंह ने अपनी विभागीय पहचान और प्रभाव का हवाला देकर रकम ऐंठ ली। सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
क्राइम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात लोगों से 12.75 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे के डीआरएम कार्यालय में तैनात रतन सिंह ने अपनी विभागीय पहचान और प्रभाव का हवाला देकर रकम ऐंठ ली। सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बहरिया, सरायममरेज व सोरांव निवासी बुधराम, रुपेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, धीरेंद्र कुमार, रामहित पटेल और विवेक कुमार का आरोप है कि इन लोगों ने रेलवे में नौकरी के लिए रतन सिंह को रुपये दिए। छह लोगों ने दो-दो लाख रुपये और रामहित पटेल ने 75 हजार रुपये दिए। इस तरह कुल 12.75 लाख रुपये दिए गए। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी किसी की नौकरी नहीं लगी।

इसके बाद सभी ने रतन से अपनी रकम वापस मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने उच्च अधिकारियों तक पहुंच का हवाला देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव का कहना है कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, सभी पहलुओं पर जांच की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें