फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराराबाग में व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर साढ़े सात लाख की चोरी

Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शराराबाग में व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश साढ़े सात लाख रुपये की नगदी गहने तथा कपड़े चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल  कराई । देर रात मकान मालिक विजय गुुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


शराराबाग के राशन डीलर विजय गुप्ता सोमवार की रात मकान का ताला लगाकर बनारस से आई बहन के साथ मुंडेरा स्थित अपने दूसरे मकान पर चले गए थे। मंगलवार की सुबह विजय गुप्ता के बेटे अभिषेक शराराबाग स्थित मकान में आए और देखा कि बाहर गेट खुला हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। यह खबर पिता विजय गुप्ता को दी।

विजय गप्ता का कहना है कि नवंबर में बेटी मनीषा की शादी बनारस से होनी है। उसी के लिए यह रुपया एकत्रित दिया था और बनारस में शादी की व्यवस्था के लिए अगले दिन बहन को देना था। चोर  गेट का ताला खोलकर अंदर घुस गए। अलमारी के लाकर तो तोड़कर उसमें रखे पांच लाख रुपये और करीब ढाई लाख रुपये के गहने तथा कपड़े चोरी कर लिए। मकान से दो बार पहले भी चोरी हो गई है। एक बार घर के दरबाजे से बाइक चोरी हो गई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चला है।  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी में नजदीकी व्यक्ति का हाथ है। उसने पूरे परिवार के मुंडेरे जाने की खबर होने पर गेट का ताला खोलकर घर को इतमीनान ने खंगाला और चोरी की है। घर से चोरी करने वालों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के कुछ  लोगों को पूछताछ के लिए बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें