प्रिजन वैन से कूदकर भागा बंदी संतोष सिंह पुत्र जगदीश सिंह मऊआइमा में कल्याणपुर के पास दामोदर का पुरवा का रहने वाला है। वह शातिर बदमाश है। उसे मऊआईमा पुलिस ने धोखाधड़ी, चोरी समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लगभग दो साल पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से वह जेल में ही बंद है।
उस पर रायबरेली के ऊंचाहार थाने में हत्या, लूट और एमपी के भिंड थाने में भी मुकदमा दर्ज है। संतोष सिंह ट्रक ड्राइवरी करता था। उसने अपने मालिक की हत्या कर लाश ऊंचाहार में फेंक दी और ट्रक लेकर फरार हो गया। काफी दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला तो संतोष और उसके मालिक की पत्नी ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी लेकिन संतोष मऊआइमा थाने में पकड़ा गया तो पूछताछ में मालिक की हत्या की बात कबूली।
संतोष सिंह चार भाइयों में बड़ा है। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। 15 दिन पहले वह पति से मिलने नैनी जेल आई थी। तब संतोष ने पत्नी से जमानत न होने पर अफसोस जताया था। पत्नी ने कहा था कि वह प्रयास कर रही है। जल्द ही जमानत मिल जाएगी।