फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने रिटायर्ड रोडवेजकर्मी को कुचला, मौत

Thu, 13 Aug 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। चौफटका ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार रिटायर्ड रोडवेजकर्मी को कुचल दिया। बाइक समेत बस के नीचे आने से मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


 अबूबकरपुर में अनंतनगर कॉलोनी के रामचंद्र पाठक (60) रोडवेज में एटीआई के पद से पिछले महीने 31 जुलाई को रिटायर हुए थे। दोपहर में वह बाइक से पेंशन का कागज बनवाने के लिए राजापुर स्थित रोडवेज कार्यालय आ रहे थे। चौफटका के पास फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रामचंद्र की बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार रामचंद्र सड़क पर गिरे तो बस उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई।

बस की चपेट में आकर रामचंद्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। आगे जाकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। चौफटका पुलिस बूथ के पास हादसे के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की खबर रामचंद्र के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले एसआरएन अस्पताल पहुंचे। रामचंद्र के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। इंस्पेक्टर कैंट राजहंस शुक्ला ने बताया कि फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें