फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक सड़क पर रही दहशत

Sat, 29 Apr 2017 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बमबाजी, फायरिंग, आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ से विश्वविद्यालय के आसपास क ई इलाकों में तीन घंटे तक भगदड़ और अफरा तफरी मच गई। राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी, सड़क पर हुए पथराव के कारण लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। स्थिति यह थी कि  एक जगह पुलिस पहुंचती तो दूसरी जगह आगजनी और बवाल की सूचना पर पुलिस और आरएएफ को दौड़ना पड़ता । इस बवाल और अफरा तफरी का असर आसपास के इलाकों में भी दिखा।
विज्ञापन


दोपहर लगभग ढाई बजे वीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने लाठी भांजकर परिसर से खदेड़ा तो छात्र कई गुटों में बंट गए। बाहर निकले छात्र टुकड़ों में बंट कर विश्वविद्यालय के आसपास के इलाकों में बवाल करने लगे। दोपहर लगभग पौने तीन बजे केपीयूसी हॉस्टल के पास उपद्रवी छात्रों की एक टोली ने निजी स्कूल की बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़वहां ी पहुंची और आग बुझा ही रही थी कि पता चला कि बैंक रोड के पास एक वाहन में भी आग लगा दी। पुलिस उधर दौड़ी तो पता चला कि बैंक रोड से लक्ष्मी टॉकीज जाने वाली रोड पर पथराव और तोडफोड़ हो गई है।

एक के बाद एक विश्वविद्यालय के आसपास के इलाकों में तोड़फोड़, आगजनी कर उपद्रवी छात्र पुलिस को छकाते रहे। जगह-जगह छात्रों के उपद्रव से आसपास के मोहल्ले कटरा, पुराना कटरा, लक्ष्मी टॉकीज, एलनगंज, कर्नलगंज, , चर्चलेन, विवि रोड, लल्ला चुंगी, बालसन चौराहा, मनमोहन पार्क के आसपास के लोग डरे सहमे घरों में कैद हो गए। जो लोग घरों से बाहर निकले हुए थे वे घरवालों को फोनकर बवाल की जानकारी लेते। बवाल को शांत करने के लिए शहर के अलावा देहात के अन्य थानों का पुलिस बल भी तैनात किया तब जाकर
विज्ञापन


विश्वविद्यालय रोड पर बवाल शुरू होते ही आसपास की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। सड़क पर फड़ लगाने वाले भी अचानक बवाल के चलते दुकानदारों का सामान समेटने लगे। देखते ही देखते लल्ला चुंगी, विश्वविद्यालय रोड, कटरा, लक्ष्मी टॉकीज, एलनगंज, कर्नलगंज बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों को दुकान बंद कराने के लिए छात्र और पुलिस दोनों की मार झेलनी पड़ी।
विश्वविद्यालय परिसर में उप्रदव शुरू होने के बाद विश्वविद्यालय रोड पर फल, कॉपी किताब, जूता - चप्पल, नाश्ता, पान की दुकान लगाने वाले दुकानदार सामान समेटने लगे। कई दुकानदार सामान समेटकर निकल गए। लेकिन अचानक से भीड़ आने के चलते कई ठेले वाले छात्रों के आक्रोश शिकार बने। उपद्रवियों ने कई दुकानदारों का ठेला पलट दिया और उनके सामान भी लूट  लिया। शाम के बाद माहौल शांत हुआ तो कटरा और कर्नलगंज बाजार में दुकानें खुल गईं लेकिन लल्ला चुंगी और विश्वविद्यालय रोड पर न तो दुकानें खुली और न ही ठेले लगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें