हंडिया क स्बे के कर्मनाशा गांव के पास मंगलवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने छात्र को रौंद दिया। वह बाइक से जा रहा था, ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्र बाइक समेत सड़क पर गिरा तो कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड के इलाहाबाद-वाराणसी लेन पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के चलतेे वाराणसी की ओर जाने वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आधे घंटे बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर चालक समेत भाग रहे ट्रक को बरौत से पकड़ लिया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार के बाद पुलिस ने शव को उनके सुपुर्द कर दिया।
हंडिया के बासूपुर गांव निवासी मो. यूनुस सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।
उनके पांच बेटों और दो बेटियों में चौथे नंबर का मो. कैश गांव के ही एक मदरसे से हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार दोपहर बाइक से हंडिया कस्बे में फोटो कॉपी कराने गया था। फोटो कॉपी कराकर लौटते समय कर्मनाशा गांव के पास ट्रक ने उसे रौंद दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करना कर दिया।
जीटी रोड के एक लेन पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर हंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंची। तकरीबन आधे घंटे बाद पुलिस ने बरौत से भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। तब ग्रामीणों का आक्रोश थमा। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव सौंप दिया। हंगामे के चलते लगभग एक घंटे तक जीटी रोड पर एक तरफ का मार्ग ठप रहा।