फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार विधायक सईद अस्पताल में हुए भर्ती

Tue, 08 Aug 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
होटल मालिक सरदार जोगिंदर सिंह से धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद को पुलिस सोमवार को चेकअप के लिए बेली अस्पताल ले गई तो डॉक्टर ने कई गंभीर बीमारियों के चलते इलाज की खातिर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। फूलपुर से सपा विधायक रहे सईद अहमद के खिलाफ होटल मिलन पैलेस के मालिक सरदार जोगिंदर सिंह की अर्जी पर अदालत के आदेश के बाद 2014 में सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी, हेराफेरी, जालसाजी का केस लिखा गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि सईद ने जमीन बेचने के लिए बतौर एडवांस सरदार जोगिंदर से 95 लाख रुपये लिए मगर न तो जमीन रजिस्ट्री की और न बाद में पैसा वापस किया। सपा शासन में सईद गिरफ्तारी से बचते रहे। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद रविवार को पुलिस ने पूर्व विधायक को सिविल लाइंस स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया था। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि पूर्व विधायक सईद अहमद को रात भर कैंट थाने में रखने के बाद सोमवार को अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल चेकअप की खातिर बेली अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने सईद को किडनी, मधुमेह, दिल की बीमारी को गंभीर मानते हुए एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। अब स्वास्थ्य बेहतर होने पर सईद को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें